|
तमिलनाडु के मदुरै में स्थित पावन तिरुप्परनकुंद्रम पर्वत भगवान मुरुगन के छह प्रमुख निवास स्थलों में प्रथम स्थान रखता है। इस पवित्र पर्वत के शिखर पर स्थित प्राचीन पाषाण स्तंभ दीपथून पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित करने का अधिकार सनातन समाज की आस्था,
संस्कृति और मंदिर की संप्रभुता से सीधा जुड़ा हुआ है। जब यह प्रकरण भारत के सर्वोच्च न्यायालय पहुँचा,
तब न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने
20 नवंबर
2026 को स्पष्ट निर्देश दिया कि
24 नवंबर
2026 को कार्तिगई उत्सव के अवसर पर दीपथून पर दीप प्रज्वलित किया जाए। इस प्रकरण में सबसे अधिक चिंताजनक पहलू यह है कि हिंदू मंदिरों की संपत्ति और उनके प्रबंधन पर सरकारी नियंत्रण के कारण मंदिरों के न्यास मंडल स्वयं हिंदू श्रद्धालुओं के विरुद्ध खड़े दिखाई देते हैं। अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर के न्यास मंडल ने प्रशासनिक दबाव में आकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया और अनुष्ठान दल को अनुमति देने से मना कर दिया। विडंबना यह है कि हिंदू भक्तों के दान और श्रद्धा से चलने वाले मंदिरों का प्रशासन ऐसे लोगों के हाथों में सौंप दिया जाता है, जो हिंदू आस्था के स्थान पर राजनीतिक आकाओं के निर्देशों का पालन करते हैं। जब 27 नवंबर 2026 को सर्वोच्च न्यायालय ने इस अवज्ञा पर सुनवाई की, तो पीठ ने स्वयं यह कठोर टिप्पणी की कि कार्यपालिका के अधिकारी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर कार्य करते प्रतीत हो रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को सर्वोच्च न्यायालय ने घड़ियाली आँसू बताकर अस्वीकार कर दिया और कहा कि न्यायालय का आदेश कोई सौदेबाजी का निमंत्रण नहीं है। हिंदू समाज के दृष्टिकोण से यह प्रश्न अत्यंत स्वाभाविक है कि जब संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 प्रत्येक नागरिक और धार्मिक संप्रदाय को अपने धर्म के पालन और धार्मिक संस्थाओं के प्रबंधन की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं, तो केवल हिंदू समाज के अनुष्ठानों पर ही कानून और व्यवस्था के नाम पर प्रतिबंध क्यों लगाए जाते हैं। एक ओर दरगाह पक्ष और कुछ वैचारिक समूह इस प्राचीन पाषाण स्तंभ को कभी सर्वेक्षण स्तंभ बताकर और कभी पर्वत शिखर पर अपना दावा जताकर हिंदू परंपरा को मिटाने का षड्यंत्र रचते हैं। दूसरी ओर, प्रशासन शांति व्यवस्था का भय दिखाकर हिंदू श्रद्धालुओं के ही अधिकारों का दमन करता है। यदि किसी स्थान पर कोई दूसरा पक्ष आपत्ति उठाए, तो प्रशासन का कर्तव्य हिंदू भक्तों को सुरक्षा प्रदान करना होना चाहिए, न कि हिंदुओं की पूजा और दीप प्रज्वलन को ही रोक देना। तिरुप्परनकुंद्रम पर्वत को प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल अधिनियम के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया जा चुका है, और इसके निचले शिखर का दीपथून क्षेत्र निर्विवाद रूप से मंदिर का भाग है। इसके पश्चात भी हिंदू समाज को अपने ही मंदिर परिसर में दीप जलाने से रोकना एक प्रकार का सांस्कृतिक अन्याय है। राजनीतिक दलों के चरित्र को देखा जाए, तो यह स्पष्ट होता है कि विभिन्न दल अपने-अपने वोट बैंक के समीकरणों के अनुसार इस विषय पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ओर सत्ताधारी दल और उसके सहयोगी वामपंथी विचारक इस पूरे विवाद को कृत्रिम बताकर हिंदू संगठनों पर सौहार्द बिगाड़ने का आरोप मढ़ रहे हैं, ताकि एक विशेष वर्ग के मतों को एकजुट रखा जा सके। दूसरी ओर, मुख्यधारा के कई अन्य राजनीतिक दल भी केवल चुनावी लाभ और हानि के तराजू पर तौलकर बयानबाजी करते हैं, परंतु मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने और हिंदू धार्मिक अधिकारों की स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाते। वामपंथी और तथाकथित धर्मनिरपेक्ष बौद्धिक वर्ग निरंतर यह विमर्श गढ़ने का प्रयास करता है कि दीपथून पर दीप जलाने की मांग केवल कुछ हिंदू संगठनों की जिद है। वे इस ऐतिहासिक तथ्य को जानबूझकर छिपाते हैं कि दक्षिण भारत के प्राचीन शैव और कौमार संप्रदायों में पर्वत शिखरों पर महादीपम प्रज्वलित करना भगवान शिव और भगवान मुरुगन के प्रकाश स्वरूप की आराधना का अभिन्न अंग रहा है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 27 नवंबर 2026 को दिया गया आदेश हिंदू समाज के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक हस्तक्षेप सिद्ध हुआ है। न्यायालय ने न केवल मंदिर के सरकारी न्यास मंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया,
अपितु मंदिर के प्रशासन के लिए दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को रिसीवर नियुक्त किया। सत्ताईस नवंबर के आदेश में सर्वोच्च न्यायालय ने एक और अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश यह दिया कि 28 नवंबर 2026 को दीपथून पर पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित किया जाए और प्रत्येक श्रद्धालु को दरगाह से पचास मीटर की दूरी बनाए रखते हुए वहाँ दीप जलाने की अनुमति होगी। यह निर्णय हिंदू श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी नैतिक और वैधानिक विजय है, क्योंकि इसके माध्यम से आम भक्तों को भी अपने आराध्य के समक्ष दीप अर्पित करने का अधिकार पुनः प्राप्त हुआ है। यद्यपि राज्य सरकार ने
20 नवंबर के आदेश के विरुद्ध पुनर्विचार याचिका दायर कर इस प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया,
परंतु सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया कि लंबित याचिकाओं के नाम पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना स्वीकार नहीं की जाएगी। तिरुप्परनकुंद्रम का यह संघर्ष पूरे देश के हिंदू समाज के लिए एक स्पष्ट चेतावनी और संदेश है। FOR CONTRIBUTION: A/c
No.: 20296783935, IFSC Code: SBIN0004528
|
The sacred
Thiruparankundram hill located in Madurai, Tamil Nadu, holds the foremost
position among the six primary abodes of Lord Murugan. The right to light the Karthigai Deepam on the ancient
stone pillar known as Deepathoon atop this holy hill is directly connected to
the faith, culture, and temple sovereignty of the Sanatana society. When
this matter reached the Supreme Court of India, a bench of Justice Aravind
Kumar and Justice Vipul M. Pancholi clearly directed on November 20, 2026,
that the lamp be lit at Deepathoon on the occasion of the Karthigai festival
on November 24, 2026. Following this explicit order of the Supreme Court,
Hindu devotees believed that their religious rights would now be protected
and the centuries-old tradition would come alive once again. The most concerning aspect of this episode
is that due to government control over the properties and management of Hindu
temples, temple boards of trustees themselves appear to stand against Hindu
devotees. Coming under administrative pressure, the
Board of Trustees of the Arulmigu Subramaniaswamy Temple passed a resolution
against the Supreme Court's order and refused permission to the ritual team. From the perspective of the Hindu
community, it is entirely natural to ask why restrictions in the name of law
and order are imposed solely on the rituals of the Hindu society when
Articles 25 and 26 of the Constitution guarantee every citizen and religious
denomination the freedom to practice religion and manage religious
institutions. On one hand, the Dargah side and
certain ideological groups conspire to erase Hindu tradition by sometimes
calling this ancient stone pillar a survey stone and at other times staking
claim over the hilltop. Examining the character of political
parties makes it clear that various factions react to this issue according to
their respective vote-bank calculations. On one side, the ruling party and
its allied leftist thinkers label this entire dispute artificial and accuse
Hindu organizations of disturbing harmony so as to consolidate the votes of a
particular section. On the other side, many mainstream political parties also
issue statements merely weighing electoral gains and losses, without taking any
concrete steps to free temples from government control and ensure permanent
protection of Hindu religious rights. Leftist and
so-called secular intellectual circles continuously attempt to build a
narrative that the demand to light the lamp at Deepathoon is merely the
stubbornness of a few Hindu organizations. The order delivered by the Supreme Court on
November 27, 2026, has proven to be an extremely significant and historic
intervention toward protecting the rights of the Hindu community. The Court not only suspended the government-appointed
temple board of trustees with immediate effect, but also appointed two
retired judges as receivers to oversee the administration of the temple. In its November 27 order, the Supreme Court
issued another vital direction that the lamp be traditionally lit at
Deepathoon on November 28, 2026, and that every devotee shall be permitted to
light a lamp there while maintaining a distance of fifty meters from the
Dargah. This decision is a major moral and legal victory for Hindu devotees,
as through it, ordinary worshippers have also regained the right to offer a
lamp before their deity. Although the state
government attempted to obstruct this process by filing a review petition
against the November 20 order, the Supreme Court made it clear that defiance
of judicial orders in the name of pending petitions will not be tolerated. This
struggle of Thiruparankundram is a clear warning and message for the Hindu
society across the entire nation. |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें